Best English-Speaking Courses Book 4th Day

छोटे-छोटे वाक्यांश (Phrases)
अंग्रेज़ी में वाक्य की जगह कई बार वाक्यांश अथवा केवल दो-एक शब्दों से काम चलाया जाता है । उदाहरण के तौर पर Yes, Sir ! (येस, सर), No sir ! (नो सर), Very good, sir ! (वेरी गुड, सर) आदि । ये वाक्यांश इतने अधिक प्रचलित हैं कि अंग्रेज़ी बोलने और समझने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को इनसे परिचित होना अत्यन्त आवश्यक है । ये वाक्यांश बहुत सरल भी हैं, क्योंकि ये व्याकरण के पेचीदा नियमों से बंधे हुए नहीं हैं ।
A
1. मैं अभी आ रहा हूं । | Just coming. | जस्ट कमिंग. |
2. बहुत अच्छा । | Very well. | वेरी वेल. |
3. अच्छी बात है । | Fine/Very good. | फ़ाइन/वेरी गुड. |
4. जैसी आपकी मर्जी । | As you like/As you please. | ऐज यू लाइक/ऐज यू प्लीज. |
5. और कुछ ? | Anything else ? | एनीथिंग एल्स ? |
6. बस, रहने दो । | That’s enough. | देट्स एनफ. |
7. इस सम्मान के लिए धन्यवाद । | Thanks for this honour. | थैंक्स फार दिस ऑनर. |
8. अच्छा । | O.K. | ओ.के. |
9. क्यों नहीं ? | Why not ? | वाइ नॉट ? |
10. थोड़ा-सा भी नहीं । | Not a bit. | नॉट अ बिट. |
11. ध्यान रखना । | Take care. | टेक केअर. |
12. कल मिलेंगे । | See you tomorrow. | सी यू टुमॉरो. |
13. हां, जरूर ! | Yes, by all means ! | येस, बाइ ऑल मीन्ज ! |
14. बहुत है । | That is too much. | दैट इज टू मच. |
15. हां, सर । | Yes, Sir ! | येस, सर ! |
16. नहीं, कभी नहीं । | No, not at all. | नॉट ऐट ऑल. |
17. कोई बात नहीं । | Never mind/Doesn’t matter. | नेवर माइन्ड/डजन्ट मैटर. |
18. और कुछ नहीं । | Nothing else. | नथिंग एल्स. |
19. कोई खास बात नहीं । | Nothing special. | नथिंग स्पेशल. |
20. आइए । | Welcome ! | वेल्कम ! |
21. भरोसा रखें । | Rest assured. | रेस्ट अश्योर्ड. |
22. बहुत दिन से देखा नहीं । | Long time no see. | लौंग टाइम नो सी. |
23. अच्छा चलते हैं/गुड बाइ ! | Goodbye ! | गुड बाइ ! |
24. आपको भी विदा ! | Bye bye ! | बाई बाई ! |
25. सरा-सा भी नहीं ! | Not the least ! | नॉट द लीस्ट ! |
ये लगभग सभी वाक्यांश हैं, पूर्ण वाक्य नहीं, पर इनसे पूर्ण वाक्य जैसा काम लिया जाता है ।
B
आज्ञा या आदेश के वाक्य (Sentences of Command/Order)
1. रुको । | I say stop. | स्टॉप. |
2. बोलो । | Speak. | स्पीक. |
3. सुनो । | Listen. | लिसन. |
4. यहां ठहरो । | Wait here. | वेट हिअर. |
5. इधर आओ । | Come here. | कम हिअर. |
6. इधर देखो । | Look here. | लुक हिअर. |
7. यह लो । | Take it. | टेक इट. |
8. पास आओ । | Come near. | कम निअर. |
9. बाहर इंतजार करो । | Wait outside. | वेट आउटसाइड. |
10. ऊपर जाओ । | Go up. | गो अप. |
11. नीचे जाओ । | Go Down. | गो डाउन. |
12. उतर जाओ । | Get off. | गेट ऑफ़. |
13. तैयार हो जाओ । | Be Ready/Get ready. | बी रेडी/गेट रेडी. |
14. चुप रहो । | Keep quiet. | कीप क्वायट. |
15. सावधान रहो । | Be careful/Be cautious. | बी केअरफुल/बी कॉशस. |
16. धीरे चलो । | Go slowly/Walk slowly. | गो स्लोली/वॉक स्लोली. |
17. तुरन्त जाओ । | Go at once. | गो एट वन्स. |
18. यहां रुको । | Stop here. | स्टॉप हिअर. |
19. सीधे जाओ । | Go straight. | गो स्ट्रेट. |
20. चले जाओ/निकल जाओ । | Go away/Get out. | गो अवे/गेट आउट. |
कर्त्ता न होते हुए भी ये पूर्ण वाक्य हैं, क्योंकि इनमें क्रियाएं अपने स्थान पर हैं । ये आदेश (Command) के वाक्य हैं । इनमें You (तुम) यानि कि कर्त्ता अर्थ को देखते हुए अपनी ओर से लगाना पड़ता है अर्थात्, ‘You’ understood है ।
याद रखें (Remember)
1. ऊपर B भाग में सभी आज्ञा या आदेश के वाक्य हैं । आप इन्हें थोड़े से प्रयत्न से प्रार्थनासूचक वाक्यों में भी बदल सकते हैं । ऊपर के सभी वाक्यों से पहले Please “जोड़ें । पहला वाक्य इस प्रकार बनेगा-Please stop. (ज़रा रुकिए). इसी तरह सभी वाक्य बनेंगे । इस तरह इन वाक्यों की क्रियाओं का अर्थ आदर सूचक हो जायेगा ।
2. जब आप अपने अधिकारी से अवकाश मांगें या ऐसी ही कोई और प्रार्थना करें, वहां Please के स्थान पर Kindly का प्रयोग करें, जैसे – (i) कृपया मुझे एक दिन का अवकाश प्रदान करें. Kindly grant me leave for one day. (ii) कृपया मामले की जांच-पड़ताल करें Kindly look into the matter. इन दोनों वाक्यों में Please शब्द का प्रयोग उचित नहीं है, Kindly शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए ।
3. Don’t-Do not शब्द का संक्षिप्त रूप है तथा can’t – can not का ।
4. आदेश और प्रार्थना के वाक्य 9 वें दिन में देखिए ।.